हादसे में मरने वाले वृद्ध की शिनाख्त
उदयपुर| भूपालपुराथाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज के पास रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट आने से मृत वृद्ध की रविवार को शिनाख्त हो गई। मृतक की शिनाख्त रोड, भूपालपुरा निवासी राजेन्द्र कुमार (58) पुत्र हजारी लाल कारवा के नाम से रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र कुमार कारवा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 11 सितंबर शाम घर पर बिना बताए वे चले गए थे। इसी रात बीएन के पास हादसे में गंभीर घायल हो गए। जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई थी।