पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुणी चिकित्सकों का इलाज लेने उमड़े शहरवासी, समापन आज

गुणी चिकित्सकों का इलाज लेने उमड़े शहरवासी, समापन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| गुणीमिशन की ओर से फतहपुरा मंगलश्री गार्डन में शिविर का समापन सोमवार को होगा। बीते चार दिनों में अब तक दो हजार से अधिक लोगों ने इलाज लिया है। संयोजक भंवर धाभाई ने बताया कि शिविर के चौथे दिन रविवार को 1260 रोगी पहुंचे। कुंभलगढ़ के वरदा राम ने पाइल्स, पथरी, चर्मरोग, गांठ आदि के 324 रोगियों को इलाज दिया। कडिय़ा के ओमदास ने कान, गला, नाक, माइग्रेन आदि के 102 मरीज देखें। खेरवाड़ा के गुणी देवीलाल ने गठिया, मधुमेह, दमा के 322 रोगियों का उपचार किया। वहीं झाड़ोल के मांगीलाल ने ताजा कंद-मूल से 150 मरीजों काे उपचार दिया। शिविर सोमवार शाम संपन्न होगा।