- Hindi News
- उदयपुर के प्रवर्तन अधिकारी विजय सिंह का तबादला
उदयपुर के प्रवर्तन अधिकारी विजय सिंह का तबादला
उदयपुर| खाद्य,नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रदेश में आठ प्रवर्तन अधिकारियों के तबादलों की सूची बुधवार शाम को जारी की। अतिरिक्त खाद्य आयुक्त जस्सा राम चौधरी के अनुसार उदयपुर के प्रवर्तन अधिकारी विजय सिंह का तबादला सिरोही किया गया है। इसके अलावा जयपुर प्रथम द्वितीय, श्रीगंगानगर, दौसा, बारां, कोटा अलवर के प्रवर्तन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।