उदयपुर. सुबह से मंगल यान के
मंगल ग्रह पर परिक्रमा करने की उत्सुकता दिलो-दिमाग में थी। विक्रम साराभाई सेंटर पर फेस्टिवल जैसा माहौल था। कम कोस्ट में पहली बार ही यान की सफलता हर भारतीय के लिए यादगार और गाैरव का क्षण बन गया।
यह कहना है उदयपुर के युवा वैज्ञानिक विनय पालीवाल का, जो बुधवार को त्रिवेंद्रम स्थित स्पेस सेंटर पर थे। सेंटर से ही भास्कर से बातचीत में विनय ने कहा, सेंटर पर ऐसा महसूस हो रहा था कि मानो हमने वर्ल्ड कप जीत लिया हो।
दुनिया में स्पेस को लेकर जिन देशों की तूती बोलती है, उनके आगे भारत के मंगल यान मिशन के सफल हाेने का गर्व हर भारतीय को है।
इसरो फेमिली के सदस्य के नाते मैं उन वैज्ञानिकों काे सलाम करता हूं जिनकी मेहनत आज रंग लाई।