सोना 150, चांदी 200 रुपए उछली
स्टॉकिस्टोंकी लिवाली के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में तेजी का रुख रहा। सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए उछलकर 27,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जेवराती सोना भी 100 रुपए की मजबूती के साथ 25,600 रुपए बिका। मांग निकलने से चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 200-200 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर चांदी कलदार में कोई उतार चढ़ाव नहीं आया। भाव इस प्रकार रहे:- चांदी (999) 39,700, चांदी रिफाइन 39,200 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 79,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,000 रुपए, सोना जेवराती 25,600 रुपए, वापसी 25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम।
उदयपुर:चांदीटंच 39350 चांदी चौरसा 39450 प्रति किग्रा। सोना नया (999) 27180, सोना (23 कैरेट) 26570, सोना जेवराती (22 कैरेट) 25,550 रुपए।