- Hindi News
- वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए निवेशकों की जागरूकता जरुरी मोदी
वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए निवेशकों की जागरूकता जरुरी- मोदी
आदर्शक्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा आयोजित लीडर सम्मेलन में बोलते हुए नेशनल फेडरेशन ऑफ क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मोदी ने कहा कि वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए निवेशकों की जागरूकता जरूरी है। मोदी ने कहा कि आम निवेशक की जागरूकता बहुत सारे आर्थिक अपराधों को रोक सकती है और इसलिए मैं आपको यहां जगाने आया हूं। उन्होंने कहा कि आदर्श क्रेडिट महज एक संस्था नहीं, बल्कि सहकारिता आधारित हमारे कुछ कारोबारी मूल्य है। जिनकी पालना हमारे लिए जरूरी है और हम कोई समझौता नहीं करते है। शेयरधारकों को 20 प्रतिशत लाभांश का वितरण आरंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर आदर्श क्रेडिट की ओर से जम्मू - कश्मीर के बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान देने की भी अपील की गई।
लीडर सम्मेलन में मंच पर बैठे अतिथि