पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरआई के घर से डॉलर डायमंड ज्वैलरी चोरी

एनआरआई के घर से डॉलर डायमंड ज्वैलरी चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | अंबामाताथाना क्षेत्र के आदिनाथ नगर में एनआरआई के मकान से चोर डायमंड ज्वैलरी, विदेशी और भारतीय मुद्रा चोरी कर ले गए। हरीश पुत्र नंदलाल जोशी ने हीरे की कान की बालियां, चांदी की चूड़ियां, बालियां सहित 1100 रुपए, 1000 पाउंड, 640 डॉलर और 30 यूरो चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसआई शंभूनाथ ने बताया कि हरीश विदेश में रहते हैं और उदयपुर आते-जाते रहते हैं। वे 6 फरवरी की शाम काम से घर से गए थे। दस बजे लौटे तो चोरी का पता चला।