पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख नहीं बनाने के विरोध में पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा पर इस्तीफा देने का दबाव

जिला प्रमुख नहीं बनाने के विरोध में पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा पर इस्तीफा देने का दबाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के 24, कांग्रेस के 9 उप प्रमुख

क्रॉस वोटिंग से भाजपा के 7 उप प्रधान बने

जयपुर। जिलाप्रमुख नहीं बनाने के विरोध में पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा के समर्थकों ने उन पर जिला परिषद सदस्य से इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक के समर्थक उप जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान जिला परिषद के सामने नारेबाजी करने लगे। मीणा के समर्थकों ने जिला परिषद के सामने हंगामा भी किया। नवनिर्वाचित हुए जिला प्रमुख मूलचंद भाजपा के अन्य पदाधिकारी वहां से चले गए। हालांकि पूर्व विधायक मीणा ने अपने समर्थकों को समझाया तथा भाजपा आलाकमान से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेने का आश्वासन दिया।

राजसमंद . जिलाप्रमुख, उपजिला प्रमुख, उप प्रधान का एक साथ विजय जुलूस निकाला गय।

मालवीया के उपप्रधान बने बेटे पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

बांसवाड़ा.कांग्रेसविधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बेटे प्रेमप्रतापसिंह और हरजीतसिंह मालवीया और उनके साथियों पर भाजपा नेता खेमराज गरासिया की बेटी ने छेड़खानी और ज्यादती का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

जलसेमें उपसरपंच पर तलवार से हमला : उपप्रधानके निर्वाचन के बाद बलवीर रावत के जलसे में भापोर उपसरपंच करण निनामा पर तलवार से जानलेवा हमला हुआ। चुनाव के बाद बलवीर रावत और उनके समर्थक कार्यकर्ता रैली निकालते हुए जा रहे थे।

जिला परिषद उप प्रमुख पार्टी

अजमेरटीकम चौधरी भाजपा

अलवर रमन गुलाटी भाजपा

बांसवाड़ा संगीता कांग्रेस

बारां राजकुमार भाजपा

बाड़मेर सोहनलाल कांग्रेस

भरतपुर सुनीता देवी भाजपा

भीलवाड़ा रामचंद्र सेन भाजपा

बीकानेर इंदु देवी कांग्रेस

बूंदी सत्येंद्र कांग्रेस

चित्तौडगढ पिंकी अहीर भाजपा

चूरू सुरेंद्र सिंह भाजपा

दौसा सीताराम कांग्रेस

धौलपुर गिरीश कुमारी भाजपा

डूंगरपुर मनीलाल भाजपा

गंगानगर नक्षत्र सिंह भाजपा

हनुमानगढ़ रोशनलाल भाजपा

जयपुर मोहनलाल शर्मा भाजपा

जैसलमेर उम्मेद सिंह कांग्रेस

जालौर गिरधर कंवर भाजपा

झालावाड़ भाग चंद भाजपा

झुंझुनूं बनवारीलाल भाजपा

जोधपुर गोपाराम भाजपा

करौली मिथिलेश कांग्रेस

कोटा मनोरंजन कांग्रेस

नागौर रमेश चंद भाजपा

पाली नवल किशोर भाजपा

प्रतापगढ़ आशीष भाजपा

राजसमंद सफलता भाजपा

सवाई माधोपुर श्योपाल कांग्रेस

सीकर शोभ सिंह भाजपा

सिरोही कानाराम भाजपा

टोंक अवधेश शर्मा भाजपा

उदयपुर सुंदरलाल भाजपा

पॉलिटिकल रिपोर्टर|जयपुर

जिलाप्रमुख के चुनाव में कूटनीति में हारी भाजपा अगले ही दिन जिला उप प्रमुख के चुनाव में कुछ संभल गई। रविवार को इस चुनाव में भाजपा 24 जिला उप प्रमुख बनाने में कामयाब रही। कांग्रेस को केवल 9 पद जिला उप प्रमुख के मिले। जिला परिषद के अधिक सदस्य जीतने के बावजूद भाजपा अलवर और नागौर में जिला प्रमुख के पद नहीं जिता सकी थी। साथ ही बराबर सदस्य होने के बावजूद झुंझुनूं में भी कांग्रेस की रणनीति सत्ताधारी भाजपा को पीछे छोड़ने में काम आई। ऐसे में कांग्रेस ने तीनों जगह ही अपने जिला प्रमुख बनाए। रविवार को भाजपा ने संभलते हुए रणनीति में बदलाव किया और इन तीनों स्थानों पर ही उप जिला प्रमुख के पद पर जीत दर्ज की। जयपुर में मोहनलाल शर्मा उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश में 25 पुरुष और केवल 8 महिला उप जिला प्रमुख चुनी गईं। 18 जिला प्रमुख चुनी गई थीं।

क्रासवोटिंग का शिकार हुई भाजपा

जिलाप्रमुख के चुनाव की तरह भाजपा उप प्रधान के चुनाव में भी कई जगह क्रॉस वोटिंग का शिकार हो गई। अधिक सदस्य जीतने के बावजूद कांग्रेस उप प्रधान बनवाने में कामयाब हो गई। रविवार को हुए चुनाव में 295 पंचायत समितियों में से रात 9 बजे तक आए 289 परिणामों में भाजपा के 166 और कांग्रेस के 102 उप प्रधान चुने गए। बसपा धौलपुर में एक उप प्रधान बनाने में कामयाब रही। वहीं 20 निर्दलीय प्रत्याशी उप प्रधान बने। डूंगरपुर की 8 पंचायत समितियों में चार पर ही भाजपा उप प्रधान बना सकी। यहां आसपुर और गलियाकोट में भाजपा के पास बहुमत होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग करा कांग्रेस उप प्रधान का पद छीन ले गई। दोनों ही स्थानों पर भाजपा को भितरघात का सामना करना पड़ा। बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस क्रॉस वोटिंग का शिकार हुई। यहां कांग्रेस के एक सदस्य ने भाजपा का उप प्रधान बना। लूणकरणसर में भाजपा के एक सदस्य ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस का उप प्रधान चुने जाने में मदद की। नोखा में कांग्रेस के एक सदस्य ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

जिले में रविवार को हुए उप प्रधान चुनावों में क्रॉस वोटिंग के कारण परिणामों में उलटफेर हो गई। जिले में कांग्रेस के 6 भाजपा के 7 उप प्रधान बने, जबकि दो पंचायत समितियों में निर्दलीय उप प्रधान बनने में कामयाब रहे। प्रधान चुनाव में कांग्रेस के खाते में 9 भाजपा के खाते में 6 पंचायत समिति गई थी।