- Hindi News
- शहरवासियों ने संडे मूड में की शॉपिंग और मस्ती
शहरवासियों ने संडे मूड में की शॉपिंग और मस्ती
दैनिकभास्कर और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के साझे में बीएन ग्राउंड पर दैनिक भास्कर शॉपिंग एक्सपो के दूसरे दिन रविवार को शहर वासियों ने शॉपिंग के साथ खूब मस्ती की। छुट्टी का दिन होने के कारण एक्सपो में सुबह से शाम तक आवाजाही बनी रही। हर स्टॉल में अपने पसंद के प्रोडक्ट लेने वालों की कतार थी। लोगों ने पहले मोलभाव किया, फिर खरीदारी की। निशुल्क प्रवेश वाले एक्सपो में सुबह 11.30 से रात 9.30 बजे तक अपने पसंदीदा उत्पाद खरीदे जा सकेंगे।
बुक्स, ज्वेलरी और बैंगल्स की खूब हुई खरीदारी
एक्सपोमें पढ़ने का शौक रखने वाले सिटीजन ने जीके, देश के नामी राइटर्स की बुक्स खरीदी। महिलाओं ने वेडिंग सीजन में अपने लिए बैंगल्स और आर्टिफिशयल ज्वेलरी ली। वहीं कई लोगों ने अपने घर के लिए टू फोर व्हीलर वाहन भी बुक कराए।
एक्सपो में अपने माता-पिता के साथ आए बच्चों को खास तौर पर गेम जोन बहुत पसंद आया। इसमें अलग-अलग झूलों में बैठकर सभी ने खूब एंजॉय किया। वहीं बड़ों को फूड जोन में उपलब्ध लाजवाब डिशेज ने आकर्षित किया। इस बीच हरियाणा हैंडलूम और लुधियाना के रेडिमेड्स को लेकर भी पूछपरख और खरीदारी बनी रही। इन प्रॉडक्ट्स में युवाओं ने भी दिलचस्पी दिखाई।
शॉपिंग एक्सपो में रविवार को चूड़ी-कंगन खरीदती महिलाएं युवतियां। भास्कर