पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेकसिटी ने की थी प्राधिकरण के लिए पहल, यहीं हो मुख्यालय

लेकसिटी ने की थी प्राधिकरण के लिए पहल, यहीं हो मुख्यालय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झीलविकास प्राधिकरण का मुख्यालय उदयपुर में स्थापित होने के साथ ही इसके सफल संचालन के लिए सशक्त नागरिक सहभागिता भी हो।

झील मित्र संस्थान, झील संरक्षण समिति डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में झील प्रेमियों ने यह आवाज प्रमुखता से उठाई। तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि झील विकास प्राधिकरण की मांग सबसे पहले उदयपुर से उठी थी। उसी का परिणाम है कि राज्य सरकार ने प्राधिकरण बनाया है। ऐेसे में इसका मुख्यालय भी उदयपुर में स्थापित होना चाहिए। सरकार तक यह बात दमखम से पहुंचाई जाएगी। अनिल मेहता ने कहा कि प्राधिकरण का मुख्यालय उदयपुर में हो। इसके लिए झील प्रेमियों, राजनेताओं के साथ ही शहर की जनता को भी आगे होकर सक्रियता निभानी होगी। सामूहिक प्रयास होने पर प्राधिकरण का मुख्यालय उदयपुर में स्थापित हो सकेगा। नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि झीलों की सीमा निर्धारण में अधिकतम भराव तल के मापदंड के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाए। प्राधिकरण के लिए जल्द ही सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जाएगा।