पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिवॉल्वर लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

रिवॉल्वर लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| हाथीपोलथाना और स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने रविवार शाम को पिस्टल, रिवॉल्वर लेकर घूम रहे शांतिनगर सेक्टर 5 निवासी चिराग पुत्र अजीतप्रकाश जैन को गिरफ्तार किया है। वह टैक्सी चालक है और हाथीपोल क्षेत्र में अवैध हथियार बेचने की फिराक में था। फोर्स इंचार्ज गोवर्धन सिंह भाटी ने बताया कि तलाशी के दौरान चिराग से एक अवैध पिस्टल, रिवॉल्वर और दो कारतूस मिले। प|ी की मौत के मामले में उसका आपराधिक रिकॉर्ड रह चुका है। 10 जून 2011 को उसकी प|ी की मौत हुई थी। उसने रिपोर्ट में हादसा होना बताया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया था कि मौत साजिश के तहत हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिस्टल-रिवॉल्वर उसने हथियार सप्लायर विष्णु सेन से खरीदे थे। विष्णु सेन अभी जेल में है, ऐसे में पुलिस प्रोडक्शन वारंट लेकर इससे पूछताछ करेगी।