पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू : कपासन की महिला की मौत, संभाग में 16 पॉजिटिव

स्वाइन फ्लू : कपासन की महिला की मौत, संभाग में 16 पॉजिटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | एमबीअस्पताल में स्वाइन फ्लू से रविवार को कपासन (चित्तौड़गढ़) निवासी रतनी देवी (52) की मौत हो गई। एमबी अस्पताल में संभाग के 16 मरीजों को पॉजिटिव चिह्नित किया गया है। इनमें 9 शहर के हैं, जबकि 3 राजसमंद के और तीन केस चित्तौड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ से हैं। बाड़मेर से एक मरीज भी पॉजिटिव पाया गया है। शहर के रामपुरा निवासी महिला, न्यू भूपालपुरा निवासी युवक, सेक्टर 11 की युवती महिला, अंबामाता से पुरुष, सुंदरवास ब्रह्मपुरी निवासी दो वृद्ध पॉजिटिव पाए गए हैं।

समुत्कर्षकी गोष्ठी

समुत्कर्षसमिति की ओर से चैंबर ऑफ कॉमर्स हॉल, सूरजपोल में गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता वैद्य रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अधिनियम समृद्ध भारत की दहलीज है। अध्यक्षता गोविंद शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल दशोरा थे। राजेश सैनी, कमला शर्मा, कविता, तरुण दाधीच ने भी विचार रखे।