उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी गेट के पास स्थित निजी गर्ल्स हॉस्टल के सेकंड थानाधिकारी चन्द्र पुरोहित ने बताया कि हादसे में करौली निवासी आकांक्षा पुत्री सुभाष चन्द्र गुप्ता और कोटा निवासी हर्षिता पुत्री टीकमचंद गुप्ता झुलसी हैं।
हर्षिता एमएलएसयू में बीएएलएलबी और आकांक्षा सीटीएई में बीटेक स्टूडेंट हैं। दोनों यूनिवर्सिटी के पास स्थित निजी हॉस्टल में रहती हैं। रविवार दोपहर दुपट्टा उड़कर हाई टेंशन लाइन पर चला गया था। आकांक्षा और हर्षिता दुपट्टे को उतारने का प्रयास कर रही थीं। दुपट्टे तक हाथ नहीं पहुंचने पर इन्होंने पास रखे वाइपर को उठाया और उससे दुपट्टा उतारने की कोशिश की। वाइपर के एल्यूमीनियम से बने डंडे में करंट फ्लो होने से आकांक्षा का चेहरा और हर्षिता का हाथ झुलस गया।