पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार चौराहों पर हजारों को पिलाया काढ़ा

बाजार-चौराहों पर हजारों को पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए संस्था-संगठनों ने रविवार को शहर में कई जगह शिविर लगाए। इनमें हजारों लोगों को काढ़ा पिलाया गया।

भारतीय लायंस परिसंघ द्वारा देहलीगेट पर काढ़ा पिलाया गया। परिसंघ की प्रणिता तलेसरा ने बताया कि लक्ष्य 15 हजार लोगों का था लेकिन ज्यादा लोगों के आने से दो बार काढ़ा तैयार करना पड़ा। शिविर का उद्घाटन सीआई राजेन्द्र जैन ने किया। शिविर में शहर के दूर दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने काढ़ा पिया बोतलों में भी भर कर ले गए। शिविर में इंदरसिंह मेहता, वाई एस कच्छावा, भूपेंद्र खमेसरा, डॉ. निर्मल बंसल, डॉ. शर्मिला बंसल, अनिल पारख आदि ने सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवाएं दी। संकल्प क्रेडिट को- ऑपरेटिव सोसायटी ने राष्ट्रीय गुणी मिशन के सहयोग से गुलाब बाग रोड पर काढ़ा वितरण किया। सुबह से दोपहर तक चले कार्यक्रम में 850 लोगों ने काढ़ा पिया। चांदपोल सेवा समिति की आेर से चांदपोल स्थित जाड़ा गणेश जी के बाहर बड़े पैमाने पर काढ़ा वितरण किया गया। इसमें महापौर चंद्रेश कोठारी ने आसपास के सभी लोगों को काढ़ा पीने की अपील की। सुबह 9 बजे से शुरु हुए कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों ने काढ़ा पिया। आयुर्वेद औषधालय तीतरड़ी धर्मराज डेयरी की ओर से कार्यक्रम में 1 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। मोहन लाल सुखाडिय़ा विवि के एफएमएस की आेर से प्रोफेसर अनिल कोठारी के नेतृत्व में रविवार को काढ़ा पिलाया गया। डॉ. एचएल परमार आयुर्वेद पंचकर्म अस्पताल की आेर से सरदारपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास 3 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। जैन युवा परिषद की आेर से धानमंडी में काढ़ा वितरण किया गया। यूपीएस राम मनोहर लोइया में भी काढ़ा पिलाया गया। तैलिक साहू समाज की आेर से हनुमान चौक धानमंडी में तीन हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। गुरुद्वारा सच खंड दरबार द्वारा रविवार को 1200 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा बोहरा गणेश मंदिर में करीब 3 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। शिव सेना की आेर से 1500 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। स्पिरिच्युअल रूट्स फाउंडेशन द्वारा रविवार को 2200 लोगों काढ़ा पिलाया गया। जनजागरण समिति द्वारा मंगलवार सुबह 8:30 बजे से मेवाड़ मोटर लिंक राेड पर काढ़ा वितरण होगा।

देहलीगेट पर काढ़ा वितरण करते लायंस परिसंघ पदाधकारी।

तैलिक साहू समाज की ओर से धानमंडी में काढ़ा वितरण किया गया। भास्कर

प्रबंध अध्ययन संकाय सुविवि द्वारा कॉलेज परिसर में काढ़ा वितरण हुआ।

धानमंडी में काढ़ा वितरण करते जैन युवा परिषद के सदस्य।

सेक्टर 4 स्थित वैशाली अपार्टमेंट में वेलफेयर सोसायटी द्वारा काढ़ा पिलाया गया। इसमें डॉ. के.के. छाबड़ा, डॉ. एस.सी. मेहनोत आदि उपस्थित थे।