पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे और बेटी में अंतर करना सर्व समाज के लिए घातक

बेटे और बेटी में अंतर करना सर्व समाज के लिए घातक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | श्रीऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा एवं विस्डम स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओं अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अतिथि मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने कहा कि बेटे और बेटी में अंतर करना आने वाले समय में सर्व समाज के लिए घातक है। इससे सामाजिक ढांचा बिगड़ रहा है। हमें कोख में बेटियों को मारने के इस कुकृत्य पर रोक लगानी चाहिए। इस के लिए राष्ट्रीय जन चेतना आवश्यक है। इस अवसर पर युवा कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ मार्गदर्शक अरूण सिरोया को बेटी बचाओं अभियान में विशेष योगदान के लिए अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस मौके पर पार्षद तेजेंद्रसिंह रोबिन, कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष महेन्द्र पगारिया, विस्डम होम स्कूल के निदेशक मोहम्मद सिदीक आदि उपस्थित थे।