जंगल थीम पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां
उदयपुर | जंगलरिदम थीम पर सीडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल नर्सरी ब्रांच ने अपना 13 वां वार्षिक उत्सव सुविवि ऑडिटोरियम धूमधाम से मनाया। इसमें 2 से 5 के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से आए हुए सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। निदेशक हरदीप बक्षी ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि प्रीति अग्रवाल, डायरेक्टर, पेसिफिक कॉलेज ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।