पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमजोर वैश्विक रुख से स्टैंडर्ड सोना 650 रु. टूटा

कमजोर वैश्विक रुख से स्टैंडर्ड सोना 650 रु. टूटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्य संवाददाता | जयपुर/उदयपुर

कमजोरवैश्विक रुख के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा विक्रेताओं की मांग घटने के कारण बीते सप्ताह स्थानीय सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

सोना स्टैंडर्ड 650 रुपए सस्ता होकर सप्ताहांत में 27,780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी प्रकार जेवराती सोना 650 रुपए की नरमी के साथ 25,470 रुपए बेचा गया। चांदी में भी गिरावट रही। आलोच्य सप्ताह चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 750-750 रुपए निकल गए। इनके भाव क्रमश: 37,350 रुपए तथा 37,350 रुपए प्रति किलो पर थमे।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 1,228.20 डॉलर प्रति औंस रह गई, जो 15 जनवरी के बाद का निम्नतम स्तर है, जबकि चांदी की कीमत 16.54 डॉलर प्रति औंस रही।

बाजार सूत्रों के मुताबिक मौजूदा स्तर पर आभूषण और खेरूज विक्रेताओं की मांग घटने के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दबाव रहा। कमजोर वैश्विक रख के कारण भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।