- Hindi News
- \"आसाराम को रिहा करो नहीं तो फ्लाइट उड़ने नहीं देंगे...\'
\"आसाराम को रिहा करो नहीं तो फ्लाइट उड़ने नहीं देंगे...\'
उदयपुर| डबोकस्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर रविवार सुबह अाए एक धमकी भरे फोन से हड़कंप मच गया। धमकी दी गई कि \\\"आसाराम बापू को 15 दिन में रिहा कर दो, नहीं तो एयर इंडिया की एक भी फ्लाइट उड़ने नहीं देंगे। भारत में तबाही मच जाएगी।\\\' धमकी भरे फोन के बाद एयरपाेर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि सभी फ्लाइट नियमित चल रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के विशेष कार्याधिकारी विनय दाहिमा ने डबोक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एएसपी रेवंत दान ने बताया कि एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्राेल ऑफिस के लैंडलाइन फोन पर मोबाइल से फोन आया था। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को रायबरेली से होना बताया था। एटीसी ऑफिस में फोन रिसीव करने वाली असिस्टेंट मैनेजर सरोज मीणा ने धमकी भरे फोन की सूचना विनय दाहिमा को दी। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, वह रायबरेली के लालगंज, रानी खेड़ा से आया था। यह सिम रायबरेली के धर्मेन्द्र कुमार नाम से जारी हुई है। उदयपुर पुलिस यूपी पुलिस की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
धर्मेन्द्र कुमार से ही यह पता चल सकेगा कि फोन उसी ने किया था या फिर यूजर कोई और है।
विमान सेवाओं पर असर नहीं
^धमकीभरा फोन आने के बाद पुलिस काे सूचना दी गई। थाना पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों के जरिए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। सभी फ्लाइट चल रही हैं। विनयदाहिमा, विशेषाधिकारी,एयरपोर्ट
उदयपुर. डबोकएयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।