पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों की हड़ताल स्थगित

वकीलों की हड़ताल स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसलिए थे हड़ताल पर

जयपुर/उदयपुर| जयपुर,उदयपुर सहित प्रदेश में जारी वकील हड़ताल रविवार को स्थगित कर दी गई। ऑल राजस्थान एडवोकेट संघर्ष समिति के संयोजक गोपेश कुम्भज ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि डीजे-एडीजे के ट्रांसफर सहित पांच मुख्य मांगों पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। इसी के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल ने रविवार शाम प्रेस नोट जारी किया। इसके अनुसार शिकायत निवारण समिति के सामने एक सितंबर को संघर्ष समिति ने पांच बिंदु रखे थे। इनमें से न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण के बिंदु को छोड़कर शेष चार पर मुख्य न्यायाधीश की सैद्धांतिक सहमति पर क्रियान्वयन आरंभ किया जा चुका है। जयपुर में हड़ताल 68 दिन से जारी थी।

गांधी नगर में जज मोहम्मद रफीक से मिलने पहुंचे वकील।

वकीलों ने 9 जुलाई को एडीजे कोर्ट (13) में दी बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष गोपेश कुम्भज सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई के विरोध में हड़ताल की घोषणा की। इसके बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर जोधपुर ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए न्यायिक कार्य बहिष्कार किया। बाद में प्रदेशभर के वकीलों ने हड़ताल कर दी।

सालासर की मंगल आरती में शामिल हुए मुख्य न्यायाधीश

इन मांगों पर सहमति बनने का दावा

दीबार एसो. जयपुर के महासचिव संजय व्यास ने बताया कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने जयपुर महानगर के डीजे दीपक माहेश्वरी महेन्द्र चौधरी के ट्रांसफर पर सहमति दी है। जबकि न्यायिक अफसरों द्वारा ओटीएस में मीटिंग कर वकीलों के खिलाफ लिए प्रस्तावों, न्यायिक कर्मचारियों द्वारा कोर्ट परिसर में वकीलों के खिलाफ नारेबाजी, बैकडोर एंट्री विजिलेंस विभाग में न्यायिक अफसरों के खिलाफ लंबित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट प्रशासन वकीलों की अन्य मांगों पर तो सहमत था लेकिन दोनों न्यायिक अफसरों के ट्रांसफर पर सहमति नहीं बनी। इसी कारण हड़ताल जारी थी। रविवार को भी हाईकोर्ट प्रशासन ने कहा- ट्रांसफर का मुद‌्दा छोड़ सभी मांगों पर सहमति बनी है।

> सुबह करीब 11 बजे संघर्ष समिति कोर कमेटी की बैठक हुई।

> दोपहर 12 बजे बार कौंसिल सदस्य, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन दी बार एसोसिएशन जयपुर के पदाधिकारी कोर कमेटी सदस्य न्यायाधीश मोहम्मद