पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी टीचर अच्छी सैलेरी लेते हैं तो अच्छा रिजल्ट भी देना होगा : कटािरया

सरकारी टीचर अच्छी सैलेरी लेते हैं तो अच्छा रिजल्ट भी देना होगा : कटािरया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सरकारी स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था पर फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल में कम सैलरी के बावजूद टीचर अच्छा रिजल्ट दे रहे हैं। दूसरी तरफ सरकारी टीचर अच्छी सैलरी मिलने के बावजूद रिजल्ट अच्छा नहीं दे पा रहे हैं। शिक्षक दिवस पर दिए बयान के बाद अपने पुतले जलाए जाने पर कटारिया बोले, मैं इसकी चिंता नहीं करता। अपना सम्मान बढ़ाने के लिए शिक्षकों को अपने काम पर ध्यान देना होगा। कटारिया रविवार को शहर के मल्लातलाई क्षेत्र में अंबेडकर खेल मैदान पर प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिला, हमने शिक्षकों की तनख्वाह बढ़ाने मेें कमी नहीं रखी। हमारे सरकारी कॉलेज, स्कूलों में टीचर काे जितनी तनख्वाह मिल रही है, उतनी शायद ही किसी आैर राज्य में होगी, मगर पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलाें का विश्लेषण करें तो मात्र 35 प्रतिशत रिजल्ट रहता है। समारोह में सत्र 2013-14 की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सरकारी स्कूलों के 89 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। (पेज4 भी पढ़ें)







इससेपहले कटारिया ने यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही रेजिडेंसी गर्ल्स स्कूल के लिए निगम की अोर से खरीदी गई बस की चाबी भी स्कूल प्रशासन को सौंपी। इस मौके पर पूर्व मंत्री मदन दिलावर, मेयर रजनी डांगी ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा भी मौजूद थे।

बेटियां रख रही सरकारी स्कूलों का मान

कटारिया ने कहा कि सरकारी स्कूलों में जो थोड़ा बहुत रिजल्ट अच्छा रह रहा है, वह भी छात्राओं के कारण है। इसे बाहर निकाल दें तो सारे टीचर मुझसे नाराज हो जाएंगे।