पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावर लिफ्टिंग में साहू होंगे निर्णायक

पावर लिफ्टिंग में साहू होंगे निर्णायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलसीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए उदयपुर के विनोद साहू को मुख्य निर्णायक एवं जूरी नियुक्त किया गया है। राज्य संघ के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पुरोहित ने बताया कि साहू पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में निर्णायक रह चुके हैं। इधर गोवा में होने वाले नेशनल टूर्नामेंट के लिए राजस्थान टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का नेतृत्व उदयपुर के कमलेश शर्मा करेंगे। प्रशिक्षक अमृत कल्याणी होंगे।

टीम में उदयपुर से तरुण पालीवाल, नवीन शर्मा, दिव्यांश सोनी का चयन पुरुष वर्ग में किया गया है। महिला वर्ग में माला सुखवाल, राजकुमारी यादव, शारा काजी और धापू लोहार शामिल हैं।