पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर लीग में दूसरी जीत के साथ मेजबान सेमीफाइनल में

सुपर लीग में दूसरी जीत के साथ मेजबान सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग की 59वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) के सुपर लीग मुकाबले में मेजबान उदयपुर ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

प्रतियोगिता में रविवार को एमबी ग्राउंड पर हुए संघर्षपूर्ण सुपर लीग मुकाबले मे उदयपुर ने अलवर को 1-0 से शिकस्त दी। अब प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। सुपर लीग मुकाबलों में श्री गंगानगर ने सीकर को 4-0 से, अजमेर ने जयपुर प्रथम को 2-0 से , जयपुर प्रथम ने सीकर को 6-0 से, नागौर ने अलवर को 2-0 से, नागौर ने सवाई माधोपुर को 6-0 से हराया। श्री गंगानगर और अजमेर का मुकाबला गोल रहित बराबर रहा।

टेनिसमें उदयपुर के हर्षित शिवांजलि जीते

बेदलाटेनिस एकेडमी में राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में उदयपुर के हर्षित ने बीकानेर के अक्षित को 7-4 वेदव्रत सीकर को 6-3 से हराया। महिला वर्ग में शिवांजलि ने अजमेर की नव्या को 6-1 से हराया।

स्टेट स्कूली फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल के लिए प्रयास करते खिलाड़ी