पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उदयपुर | हजयात्रापर जाने के लिए प्रदेश से इस साल

उदयपुर | हजयात्रापर जाने के लिए प्रदेश से इस साल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | हजयात्रापर जाने के लिए प्रदेश से इस साल की अंतिम फ्लाइट गुरुवार को जाएगी। इसमें उदयपुर के 4 यात्री शामिल हैं। इसके बाद उड़ान मुंबई से जाएगी, जिसमें राजस्थान के 62 यात्री शामिल होंगे। इसके साथ ही उदयपुर और प्रदेश से हजयात्रा का कोटा पूरा हो जाएगा। प्रदेशभर से 3983 को चुना गया था। उदयपुर जिले के 107 यात्री थे। अंतिम उड़ान में गुरुवार को 4 यात्रियों के साथ ही जिले के सभी यात्री हज पहुंच जाएंगे। इसके लिए मंगलवार और बुधवार को यात्रियों ने उदयपुर से रवानगी लेकर जयपुर हज हाउस में रिपोर्टिंग दी। जयपुर एयरपोर्ट से अंतिम उड़ान में 163 यात्री जाएंगे, वहीं 62 यात्री 29 सितंबर को मुंबई से उड़ान भरेंगे।

हज : आखिरी फ्लाइट आज जयपुर से