पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड के आखिरी मेले को लेकर भाजपा ने लगाया जोर, पसंद में बताए बड़े कलाकारों के नाम

बोर्ड के आखिरी मेले को लेकर भाजपा ने लगाया जोर, पसंद में बताए बड़े कलाकारों के नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | नगरनिगम चुनाव से पहले भाजपा बोर्ड अपने आखिरी दीपावली मेले को ग्लैमरस और यादगार बनाने के मूड में है। मकसद यही है कि मनोरंजन के साथ आमजन को इंप्रेस किया जाए। इसके लिए निगम ने इवेंट कंपनियों से प्रस्ताव मांग लिए हैं। साथ ही अपनी पसंद में मशहूर प्ले बैक सिंगर श्रेया घोषाल, हनी सिंह, मीका, कुमार सानू, दलेर मेहंदी जैसे नाम बताए हैं। इनमें से कुछ कलाकार पहले भी प्रस्तुति दे चुके हैं। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष हेमलता शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव मांगने के साथ निगम ने अपनी पसंद इवेंट कंपनियों को बता दी है। कंपनी इनके अलावा भी कलाकारों के प्रस्ताव दे सकती हैं। ये प्रपोजल 30 सितंबर की शाम खाेले जाएंगे। मेला 14 अक्टूबर को शुरू होगा, जिसके पहले दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।