पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कटारिया फॉर्मूले की विरोधी गुट ने की पैरवी

कटारिया फॉर्मूले की विरोधी गुट ने की पैरवी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
...फिर भी छिप पाई गुटबाजी

नगरनिगमचुनाव में भाजपा इस बार भी टिकट वितरण का स्थानीय उम्मीदवार का पिछला कटारिया फॉर्मूला अपना सकती है। विरोधी गुट के माने जाने वाला ताराचंद जैन के नेतृत्व में समर्थकों का गुट भी चाहता है इस बार भी इसी फॉर्मूले से टिकट वितरण हो।

पार्टी सूत्रों के अनुसार निगम चुनाव प्रभारी बीकानेर सांसद अर्जुनलाल मेघवाल से रविवार को सर्किट हाउस में मिले इस गुट के नेताओं ने सुझाव दिया कि किसी भी वार्ड में दूसरे वार्ड के कार्यकर्ता को पार्षद का चुनाव नहीं लड़वाया जाए। टिकट वितरण के लिए कमेटी बनाने का सुझाव भी दिया। जैन के साथ डिप्टी मेयर महेंद्र सिंह शेखावत भी थे।

पिछले चुनाव में अंतर्कलह से बचने के लिए कैबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया के इसी फॉर्मूले से टिकट बंटे थे। प्रभारी अर्जुन मेघवाल ने शाम को शहर भाजपा की कोर कमेटी से चर्चा कर कहा कि निगम चुनाव जीतना है तो सभी मिलजुल काम करें। बैठक में शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

विधानसभा उप चुनाव से सीख लेने की जरूरत

प्रभारीकेसामने भाजपा की गुटबाजी भी छिपी नहीं रह सकी। भाजपा नेता मांगीलाल जोशी पूर्व उप सभापति वीरेंद्र बापना ने प्रभारी अर्जुन मेघवाल से अलग से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार इन लोगों ने मेघवाल से कहा कि उदयपुर में कई पूर्व पदाधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है वह ठीक नहीं है। निगम चुनाव जितना है तो सभी को साथ लेकर चलना होगा। हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से सीख लेते हुए ही निगम चुनाव लड़ा जाए।