- Hindi News
- सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया मोबाइल चुराने वाला
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया मोबाइल चुराने वाला
उदयपुर | भूपालपुराथाना पुलिस ने हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों के मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में मोबाइल चुराते दिखाई दिया था। नशे का आदि आरोपी से मोबाइल बरामद कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थानाधिकारी चांदमल ने बताया कि हीरानगर निवासी मो. हनीफ उर्फ कचौरी उर्फ दइया पुत्र अब्दुल अजीज को गिरफ्तार किया है। 26 सितंबर की रात को आमेट निवासी मुकेश पुत्र उदयलाल जीनगर के पिता श्रीजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। हॉस्पिटल में मुकेश की आंख लग गई, इस दौरान वार्ड में आकर आरोपी बैड पर रखा मोबाइल चोरी कर ले गया। हॉस्पिटल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से आरोपी की तस्वीर उसमें दिखाई दी।