- Hindi News
- एमबी अस्पताल : सोते होमगार्ड की फोटो खींच सीआईडी की धौंस दिखाई
एमबी अस्पताल : सोते होमगार्ड की फोटो खींच सीआईडी की धौंस दिखाई
उदयपुर| एमबीहॉस्पिटल में सोते होमगार्ड का फोटो खींचकर सीआईडी के नाम से धमकाने पर विवाद खड़ा हो गया। इसकी रिपोर्ट हाथीपोल थाने में दर्ज कराई गई है। होमगार्ड के सैकंड इंचार्ज रविशंकर ने रिपोर्ट में बताया कि वह शनिवार दोपहर हॉस्पिटल में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया और ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के सोते हुए की फोटो दिखाते हुए कार्रवाई करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। वह खुद को सीआईडी से होना बताकर धौंस जमाने लगा। पुलिस ने बताया कि प्रतीक सिंह नाम का व्यक्ति था और वह एक रिसोर्ट में सिक्योरिटी इंचार्ज है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि प्रतीक ने सीआईडी के बजाए सिक्योरिटी इंचार्ज बताया था। हालांकि होमगार्ड इंचार्ज की रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है।