पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया

पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया

उदयपुर | अणुव्रतसमिति द्वारा उद्‌बोधन सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को एसएस कालेज आफ इंजीनियरिंग में पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया गया। समिति के महामंत्री अरुण कोठारी ने बताया कि मुख्य वक्ता उप वन संरक्षक आर.के. जैन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के पूर्व प्रांतपाल डॉ. यशवंत कोठारी थे। अध्यक्ष गणेश डागलिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी के विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में कालेज के चेयरमैन मनमोहन राज सिंघवी, कवि डाडम चन्द डाडम आदि उपस्थित थे।