पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरसीए ने शुरू किया गाजर घास हटाने का अभियान

आरसीए ने शुरू किया गाजर घास हटाने का अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | राजस्थानकृषि महाविद्यालय के सस्य विज्ञान इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रोनॉमी के उदयपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में शहर को गाजर घास से मुक्त करने का अभियान रविवार को शुरू हुआ। सप्ताहभर चलने वाला गाजरघास उन्मूलन अभियान का शुभारंभ कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल ने किया। आरसीए परिसर में कुलपति स्वयं घास हटाने जुटे। उनके साथ कॉलेज डीन, डायरेक्टर, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक ,शैक्षणेत्तर कर्मचारी तथा 150 छात्र-छात्राओं भी शामिल हुए। विभाग के सभागार में निदेशक, अनुसंधान डॉ. पी. एल. मालीवाल ने गाजर घास से होने वाले नुकसान तथा नियंत्रण के संभावित तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. आर. सी. तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा जिसमें शहर को गाजर से मुक्त करने के लिए संगठनों को भी जोड़ा जाएगा।

गाजर घास हटाते अभियान से जुड़े पदाधिकारी। फोटो: भास्कर