रूबरू का 9वां चरण आज
उदयपुर | हमारावार्ड और हमारी सिटी स्मार्ट कैसे बने, इसे लेकर दैनिक भास्कर की ओर से चलाए रहे रूबरू कार्यक्रम की शृंखला में अगला रूबरू सोमवार को सेक्टर-4 स्थित विद्या निकेतन स्कूल में होगा। सुबह 11.30 बजे शुरू होने वाले रूबरू में शहर के वार्ड नंबर 26, 38, 39 40 को शामिल किया गया है। मेयर, क्षेत्रीय पार्षद निगम अधिकारियों की मौजूदगी में इन वार्डों के प्रबुद्ध जागरूक क्षेत्रवासी स्मार्ट वार्ड स्मार्ट सिटी को लेकर अपने सुझाव दे सकेंगे। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर के मंच पर स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी रूबरू कार्यक्रम में आमजन, जनप्रतिनिधियों निगम अधिकारियों को साथ लेकर शहरवासियों की मौजूदगी में निगम चुनाव से पहले मेनिफेस्टो बनाया जा रहा है। अब तक शहर मेें रूबरू के आठ चरण हो चुके हैं।