- Hindi News
- \"भर्ती आंदोलन के लिए एकजुट हों डाककर्मी\'
\"भर्ती आंदोलन के लिए एकजुट हों डाककर्मी\'
उदयपुर | डाकघरोंमें कर्मचारियों की भारी कमी के बीच रिलीव अरेजमेंट स्टाफ सहित खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को एकजुट होने की जरूरत है। पोस्टमेन को डाक सहायक के समकक्ष वेतन मिलना चाहिए। ये विचार अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सेन ने व्यक्त किए। वे यूनियन के द्विवार्षिक अधिवेशन में बोल रहे थे। मुख्य अतिथि बी.एल. गौतम ने यूनियन की ऑल इंडिया वर्किंग कमेटी और राजस्थान सर्कल कॉन्फ्रेंस उदयपुर में कराने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि विनय जोशी थे। कर्मचारी नेता मोहन लाल मेघवाल, के.जी. शाकद्वीपीय, के.डी. व्यास ने भी विचार रखे।
मेघवालतीसरी बार सचिव बने : अधिवेशनमें यूनियन के चुनाव कराए गए। मोहन लाल मेघवाल तीसरी बार निर्विरोध सचिव चुने गए। अध्यक्ष टेकचंद्र पालीवाल, कोषाध्यक्ष गणेश लाल कुम्हार, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, नारूलाल गमेती, उपाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, सहायक सचिव भंवर लाल माली, टीलूराम गमेती, चंद्रप्रकाश शर्मा, देवीलाल मेघवाल, सहायक कोषाध्यक्ष मोहन लौहार, संगठन सचिव अंबालाल गर्ग, लादूसिंह झाला, संगठन सचिव किशोर प्रजापत चुने गए।
अधिवेशन को संबोधित करते अतिथि। भास्कर