पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजत मिस्टर साक्षी मिस फ्रेशर बनी

रजत मिस्टर साक्षी मिस फ्रेशर बनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | अरावलीइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज उमरड़ा की ओर से फ्रेशर पार्टी-2014 का आयोजन शिल्पग्राम के दर्पण सभागार हुआ। इसमें एम. सी. ए. प्रथम वर्ष के छात्र रजत सोनी को मिस्टर फ्रेशर साक्षी जैन को मिस फ्रेशर चुना गया। नीरज कुमार प्रियंका प्रथम रनर अप रहे। निदेशक हेमन्त धाभाई ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम रेलवे मुंबई के प्रबंध निदेशक पी. सी. सहगल एवं विशिष्ट अतिथि इंडस्ट्रीयल डिजाइन कंसलटेंट भार्गव मिस्त्री थे। निर्णायक अजय सोनी एवं शीतल अग्रवाल थी। इस मौके पर महाविद्यालय सचिव एन. एल. खेतान, वित्त सचिव अमीत अग्रवाल, निदेशक अशोक जैन आदि उपस्थित थे।

उदयपुर . अरावलीइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज उमरड़ा की ओर से शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में आयोजित फ्रेशर पार्टी-2014 में पुरस्कृत प्रतिभागी।