बायोलॉजिकल पार्क में दिखेगी दामिनी
उदयपुर| बाशिंदेऔर पर्यटक 4 साल 2 महीने और 3 दिन के बाद लेकसिटी में फिर से टाइगर (बाघ) को देख सकेंगे। सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 900 किमी दूर पुणे से फीमेल टाइगर दामिनी रविवार सुबह लाई गई। एक्सचेंज के लिए यहां से वन विभाग की टीम एक भेड़िया पुणे के राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क गई थी। मेडिकल चेकअप के बाद दामिनी को लाया गया। वह 10 साल की है। ज्ञात रहे, गुलाबबाग जू में राधा अंतिम बाध थी, जिसकी मौत 5 दिसंबर 2010 को बीमारी के कारण हो गई थी। शेष| पेज 4
तबसे जू में कैट फैमिली से पैंथर ही देखने को मिलता था।
आगे : बेनरघाटा से लाएंगे दामिनी का साथी और शेरों का जोड़ा
दामिनी के लिए जल्द ही बेंगलुरू के ही बेनरघाटा जू से मेल टाइगर लाया जाएगा। इसके अलावा शेरों का जोड़ा भी उदयपुर आएगा। फिलहाल दामिनी को क्वारंटीन (खास देखरेख) में रखा गया है। वह 40 दिन की अवधि में एक्सपर्ट्स की निगरानी में रहेगी। डीएफओ टी. मोहन राज बताते हैं कि बाघिन के आने से सज्जनगढ़ सेंचुरी में कैट फैमिली की संख्या बढ़ गई है। यहां पैंथर, जंगल कैट, रस्टी स्पॉटेड कैट, डोमेस्टिक कैट, डेजर्ट कैट के साथ कैरेकल कैट देखी जा चुकी हैं।
सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में आई दामिनी।