- Hindi News
- भाणावत उप जिला प्रमुख, गिर्वा में प्रियंका, बड़गांव में उषा उप प्रधान
भाणावत उप जिला प्रमुख, गिर्वा में प्रियंका, बड़गांव में उषा उप प्रधान
भींडर आज तोड़ेंगे चुप्पी
कांग्रेस ने भाजपा के कमलेश को दिलाई
उप प्रधानी पर ‘कमल’ से रखा परहेज
पॉलिटिकल रिपोर्टर | कानोड़/उदयपुर
सियासतके दो धुर विरोधी सिरे भाजपा और कांग्रेस उदयपुर के भींडर में आकर एक हो गए हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से यहां का सियासी मौसम ऐसा बदला कि दोनों धीरे-धीरे करीब आने लगे। क्योंकि भाजपा बगावत से अपनी जमानत जब्त करवा चुकी थी तो कांग्रेस करारी हार झेल चुकी थी। कानोड़ नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से भाजपा के बोर्ड से ये नजदीकी गठबंधन में बदली। शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस का प्रधान बनवाया तो रविवार को कांग्रेस ने भाजपा का उप प्रधान बनवा दिया। पर्दे के पीछे की स्क्रिप्ट से अंदरखाने सब ठीक चलता रहा, लेकिन बाहरी तौर पर दलगत विरोध की परंपरा प्रतीकात्मक विरोध के रूप में भी दिखी। वोटिंग से ठीक कांग्रेस ने कमल निशान पर आपत्ति कर सिंबोल बदलवा दिया तो कांग्रेस नेता गजेंद्रसिंह शक्तावत के फार्म हाउस पर अभिनंदन समारोह में बुलाए भाजपाइयों को भगवा दुपट्टे उतार कर अभिनंदन करवाने पर मजबूर होना पड़ा। अंतत: विधायक रणधीरसिंह भींडर की जनता सेना सबसे ज्यादा 12 मेंबर होने के बावजूद प्रधान बनवा सकी उप प्रधान।
अभिनंदन समारोह में कांग्रेस नेता शक्तावत के पांव छूते हुए पोखरना।
नामांकन | 10.30बजे भाजपा के कमलेश पोखरना और 10.40 बजे जनता सेना के देवी लाल जाट ने नामांकन भरा।
सिंबोल| 11बजे कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा के ‘कमल’ पर वोट से मना किया तो गणपत ने सिंबोल बदलवाया।
वोटिंग|दोपहर3.45 बजे तक वोटिंग, 4 बजे काउंटिंग। कमलेश को 13 देवी लाल जाट को 12 वोट मिले।
अभिनंदन|भाजपानेता भंवर भट्ट, हरि सिंह गौड़ के साथ उपप्रधान कमलेश पोखरना पुलिस सुरक्षा में गजेन्द्र सिंह शक्तावत के फार्म हाउस पहुंचे। यहां पोखरना ने शक्तावत के चरण छुए।
विरोध|वोटिंगके दौरान पंचायत समिति के बाहर जनता सेना के कार्यकर्ता गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया और कमल-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
सुन्दर भाणावत
भाजपा-कांग्रेस में फ्रेंडशिप
रिस्क मैनेजमेंट | कानोड़नगर पालिका चुनाव में भाजपा के 8 तो जनता सेना के 5 पार्षद बने। तब भाजपा ने बहुमत में होते हुए भी रिस्क मैनेजमेंट कर कांग्रेस के 2 पार्षदों का साथ लेकर अपना चेयरमैन बनवा लिया।
गिवएंड टेक | पंचायतचुनाव में जनता सेना ने सबसे ज्यादा 12 मेंबर जीतकर भाजपा को 2 मेंबर के साथ तीसरे पर धकेल दिया। इससे पहले भींडर में शनिवार को भाजपा के 2 मेंबर ने 11 मेंबर वाली कांग्रेस के साथ से प्रधान बना लिया।
नंबरगेम |शनिवारको कांग्रेस के 11 मेंबर ने समर्थन देकर भाजपा के कमलेश पोखरना को उप प्रधान बनवा दिया। पोखरना भाजपा नेता कटारिया के दूर के रिश्तेदार बताए जाते हैं।