कोटा ओपन विवि- एमएडकोर्स स्थगित
उदयपुर | वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा चलाए जा रहे एमएड पाठ्यक्रम को स्थगित किया गया है। एनसीटीई नई दिल्ली ने अकादमिक सत्र 2015-2016 से इस कोर्स को स्थगित करने का आदेश जारी किया है।
अबआवेदन 14 मार्च तक : वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय,कोटा के स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क 14 मार्च-2015 तक आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि सात फरवरी थी। एमबीए प्रवेश परीक्षा क्षेत्रीय केंद्र पर 15 फरवरी को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक होगी।