- Hindi News
- रोजगार ट्रेनिंग फूडबेवरेज प्रोडक्शन प्रशिक्षण के लिए आज अंतिम तिथि
रोजगार ट्रेनिंग - फूडबेवरेज प्रोडक्शन प्रशिक्षण के लिए आज अंतिम तिथि
उदयपुर | पर्यटनमंत्रालय के सौजन्य से फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में हुनर से रोजगार तक प्रशिक्षण 18 फरवरी से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण के तहत फूड प्रोडक्शन (8 सप्ताह), फूड एंड बेवरेज सर्विस (6 सप्ताह) एवं हाउस कीपिंग (6 सप्ताह) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंस्टीट्यूट की प्राचार्य संगीता सहगल के अनुसार नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी है। इच्छुक 8वीं पास छात्र-छात्राएं जिनकी उम्र 18 से 28 वर्ष हो हिरण मगरी सेक्टर-14 स्थित इंस्टीट्यूट में 2 नवीनतम फोटो और शैक्षणिक योग्यता पहचान पत्र की फोटो कॉपी के साथ जमा करा सकते हैं।