पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड सेफ्टी वीक क्विजके विजेता स्टूडेंट्स बनेंगे ब्रांड एंबेसडर

रोड सेफ्टी वीक - क्विजके विजेता स्टूडेंट्स बनेंगे ब्रांड एंबेसडर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | परिवहनविभाग,यातायात पुलिस,मुस्कान क्लब तथा रोटरी एलीट क्लब ओर से रोड सेफ्टी वीक के तहत 16 से 24 फरवरी तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य आकर्षक रोड सेफ्टी क्विज होगा,जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 6 से 9 के करीब दस हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रथम चरण में स्कूल में ही लिखित प्रतियोगिता होगी। विजेता टीम के विद्यार्थियों को मुस्कान सड़क सुरक्षा न्यास एवं रोटरी क्लब इलीट का ब्रांड एंबेसेडर बनाया जाएगा। वहीं चयनित छात्र-छात्राओं की फोटो प्रत्येक विद्यालय, ट्रेफिक पुलिस कार्यालय, परिवहन विभाग एवं रोटरी क्लब में प्रदर्शित की जाएगी।