- Hindi News
- छठा जीएसएस नवरत्न में मार्च में होगा शुरू, 7 हजार लोगों की सुविधा बढ़ेगी
छठा जीएसएस नवरत्न में मार्च में होगा शुरू, 7 हजार लोगों की सुविधा बढ़ेगी
उदयपुर | बिजलीनिगम के मधुबन स्थित एईएन ऑफिस से जुड़े नवर| कॉम्पलेक्स में जीएसएस मार्च में शुरू होगा। इससे नवर|, भुवाणा, बेदला से लगे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज से बिजली मिलेगी। एसई के.एस. सिसोदिया ने बताया कि यह जीएसएस शुरू होने बड़गांव, भुवाणा, चित्रकूटनगर, पालड़ी जीएसएस पर लोड कम पड़ेगा और ट्रिपिंग की समस्या भी खत्म होगी। जीएसएस शुरू होने से इस क्षेत्र के करीब 7 हजार लोगों को बिजली की सुविधा सुदृढ़ होगी।