- Hindi News
- कोहरे से चेतक एक्सप्रेस 40 मिनट, ओखा ट्रेन 3 घंटे लेट पहुंची
कोहरे से चेतक एक्सप्रेस 40 मिनट, ओखा ट्रेन 3 घंटे लेट पहुंची
उदयपुर/मावली | कोहरेके कारण रविवार को चेतक एक्सप्रेस ओखा से आने वाली ट्रेन देरी से पहुंची।
मावली स्टेशन अधीक्षक सांवरलाल मीणा ने बताया कि दिल्ली से आने वाली चेतक एक्सप्रेस सुबह 40 मिनट और ओखा ट्रेन 3 घंटे देरी से पहुंची। चेतक एक्सप्रेस करीब सात बजे और ओखा वाली ट्रेन 10 बजे मावली पहुंची। ट्रेनों के लेट होने के कारण डेली अप डाउन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।