पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वर डाउन, लाइसेंस बनाने पहुंची महिलाओं को कल वापस बुलाया

सर्वर डाउन, लाइसेंस बनाने पहुंची महिलाओं को कल वापस बुलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सर्वर डाउन होना स्थायी परेशानी बन गया है। ऑफिस में शनिवार को महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर था, लेकिन एन वक्त पर सर्वर डाउन हो गया। ऐसे में आवेदन करने वाली 32 महिलाओं काे मायूस लौटना पड़ा।

परेशानी को लेकर अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रकाश राठौड़ ने बताया कि विभाग ने भारत संचार निगम लिमिटेड से वाहन सारथी योजना के तहत डेडिकेटेड वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) सर्वर ले रखा है। इसके बावजूद समस्या रही है। कारण पहाड़ी क्षेत्र होना, बार-बार सड़कें खाेदे जाने से बीएसएनएल की लाइन ब्रेेक होना और टावर के सिग्नल वीक होना है। मुख्यालय को इसकी जानकारी दे दी है। गौरतलब है कि आरटीओ में बीते महीनों में कई बार सर्वर डाउन हो चुका है। इससे विभाग के ऑनलाइन होने वाले काम ठप हो जाते हैं। इससे लाइसेंस, आरसी सहित अन्य कामों को लेकर आमजन को भी दिक्कत हो रही है।

फीस जमा हुई, टेस्ट हुआ

सर्वर डाउन होने से केवल महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस की फीस जमा करा पाई, बल्कि टेस्ट भी नही दे पाईं। जिला परिवहन अधिकारी ओ.पी. बैरवा ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के सभी फार्म चेक कर लिए गए हैं। आवेदक महिलाओं को सोमवार को बुलाया गया ताकि उनकी फीस जमा कराने के साथ टेस्ट की कार्रवाई पूरी की जा सके। यह काम प्राथमिकता से करेंगे।