पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवीना कंट्रोल रूम का फोन 6 दिन से बंद, ऑफिस के नंबर पर करें कंपलेंट

सवीना कंट्रोल रूम का फोन 6 दिन से बंद, ऑफिस के नंबर पर करें कंपलेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. बिजली निगम के सवीना क्षेत्र के उपभोक्ता शिकायतें दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। कारण, सवीना ऑफिस में बने कंट्रोल रूम का फोन नंबर 6 दिनों से बंद है। क्षेत्रवासियों को शनिवार को परेशानी झेलनी पड़ी, जब किसी वाहन ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने के साथ कई घरों में सप्लाई बंद हो गई। लोगों को कंपलेंट के लिए दफ्तर जाना पड़ा। इधर, एईएन जी.डी. वैष्णव का कहना है कि फोन बंद होने की शिकायत संचार निगम कार्यालय में कर चुके हैं। जब तक फोन लाइन ठीक नहीं हो जाती, उपभोक्ताओं के लिए कार्यालय का फोन कंट्रोल रूम में स्थापित कर दिया जाएगा।