- Hindi News
- हैंडबुक ट्रेन एट ग्लांस सिटी स्टेशन पर भी
हैंडबुक ट्रेन एट ग्लांस सिटी स्टेशन पर भी
उदयपुर | देशमें चलने वाली सुपरफास्ट एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन समय की जानकारी देने के लिए वर्ष 2014-15 के लिए जारी ट्रेन एट ग्लांस तथा नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे का टाइम टेबल बिक्री के लिए उदयपुर सिटी स्टेशन पर उपलब्ध कराए गए हैं। स्टेशन प्रबंधक एस.सी. वर्मा ने बताया कि ट्रेन एट ग्लांस की कीमत 45 रुपए टाइम टेबल 40 रुपए में स्टेशन के बुकिंग कार्यालय से खरीदे जा सकते हैं। दोनों समय सारणियों में ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम, ट्रेन प्रतिदिन या साप्ताहिक, रवानगी का समय, स्टेशनों पर ठहराव समय, गंतव्य तक पहुंचने का समय, टिकट आरक्षण नियम, टिकट निरस्त कराने के नियम तथा रेलों के संचालन से संबंधित जानकारियां मिलेंगी।