- Hindi News
- कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा पिलाकर किया दुष्कर्म
कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा पिलाकर किया दुष्कर्म
हिरणमगरीथाने में राजसमंद की युवती ने टोंक के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा पिलाकर बेहोश किया और फिर उसे होटल ले गया था। पीड़िता ने निवाई, टोंक निवासी शिवा पुत्र प्रेम नारायण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि युवती पीएचडी कर रही थी। सब्जेक्ट पर काम के सिलसिले में पिछले कुछ महीनों से वह उदयपुर, टोंक, जयपुर आ-जा रही थी। टोंक में ही उसकी मुलाकात और दोस्ती शिवा से हुई। पिछले महीने युवती उदयपुर आई थी। आरोपी युवक भी उससे मिलने गया। दोनों 14 अगस्त को सेक्टर 4 स्थित किसी रेस्टोरेंट में गए, जहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दी। बेहोशी आने पर युवक डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने उसे ऑटो से होटल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिवा ने युवती को शादी का झांसा भी दिया। फिर कुछ दिन बाद उसकी वीडियो क्लिपिंग सार्वजनिक करने के नाम से युवती को ब्लैकमेल करने लगा।