- Hindi News
- ट्रक से बैट्री चुराने वाली दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
ट्रक से बैट्री चुराने वाली दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
उदयपुर. हिरणमगरीथाना पुलिस ने ट्रकों से बैट्री चोरी करने वाले गिरोह की दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बैट्री बरामद कर अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी नरपत सिंह ने बताया कि कानपुर, प्रतापनगर निवासी सोहनलाल उर्फ बालू पुत्र नानाजी गायरी, टीडी निवासी आशा प|ी डालू कालबेलिया और सवीना निवासी शारदा प|ी गोपाल कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पथिकनगर कच्ची बस्ती में नाकाबन्दी की। तब आरोपी बैट्री बेचने के लिए ला रहे थे। घेरा डालकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि 18 सितंबर को बेदला निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र उंकारलाल टांक ने एफआईआर दर्ज कराई थी, प्रार्थी ने रिपोर्ट दी थी कि 17 सितंबर की रात मैन रोड, सेक्टर 9 पर ट्रक खड़ी की थी। सुबह ट्रक स्टार्ट की, नहीं होने पर देखा तो ट्रक की बैट्रियां नहीं थी।