पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभाग में 10 दिन से पड़े हैं 3 माह के सैलरी चेक, होमगार्ड्स को पेमेंट नहीं

विभाग में 10 दिन से पड़े हैं 3 माह के सैलरी चेक, होमगार्ड्स को पेमेंट नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. विभाग में चेक आने के बावजूद नगर निगम की फायर ब्रिगेड सेल के 58 होमगार्ड जवानों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। क्लियरेंस के लिए करीब 10 दिन पहले अधिकारी ने चेक साइन कर दिए थे, लेकिन विभाग के क्लर्क चेक बैंक में लगाने के बजाय ऑफिस में रखे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड सेल के इन होमगार्ड्स को जून, जुलाई और अगस्त के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। ये इसकी कई बार मांग भी कर चुके हैं। इधर, वेतन के अभाव में इनके परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। भुगतान नहीं होने के सवाल पर निगम प्रशासन का कहना है कि वह चेक भिजवा चुका है। भास्कर ने विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की तो सामने आया कि चेक साइन हो चुके हैं, लेकिन बैंक में लगाने के बजाय ये 10 दिन से दफ्तर में ही पड़े हैं।

हम चेक भेज चुके हैं

इन सभी होमगार्ड के चेक विभाग में भेज चुके हैं। होमगार्ड विभाग से ही ये चेक इनके खातों में नहीं लगाए जा रहे हैं। समस्या को देखते हुए होमगार्ड के अधिकारियों से इस संबंध में बात करूंगा। बाबूलालचौहान, प्रभारी,फायर स्टेशन, नगर निगम

भुगतान नहीं हो रहा तो कार्रवाई करूंगा

कई बार निगम से समय पर चेक नहीं आते हैं, इसलिए पेमेंट में देरी होती है। निगम से चेक पास होने के बाद बिल बनाकर भेज दिए होंगे। विभाग में पता करता हूं, चेक पड़े हैं और फिर भी पेमेंट नहीं हो रहा है तो तत्काल कार्रवाई करूंगा। प्रणयजसोलिया, डिप्टीकमांडेंट, होमगार्ड

प्रभावित होमगार्ड्स के परिवार जनों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं होने पर आखिरी नोटिस मिला है। एक होमगार्ड की प|ी ने बताया कि पिछले दिनों घर के एक सदस्य की तबीयत खराब होने पर पड़ोसी से उधार लेकर डॉक्टर को दिखाना पड़ा। एक अन्य होमगार्ड की प|ी ने बताया कि अब राशन वाले ने भी सामान देने से इनकार कर दिया है।