पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्याग की भावना से आते हैं सुख और ज्ञान

त्याग की भावना से आते हैं सुख और ज्ञान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आचार्यकनकनन्दी ने कहा कि शरीर भोग साधन है। इसमें ज्ञान है, सुख है, दोनों की उपलब्धि हो सकती है। ज्ञान सुख तो त्याग की भावना से ही सकता है। आचार्यश्री सेक्टर 11, आदिनाथ भवन में शनिवार को आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि गुणों को छोड़कर कोई गुणी नहीं बन सकता, उसी तरह से गुणी को छोड़कर गुण नहीं रह सकता। दुनिया में केवल जीव ही चेतनामय सुख संपन्न है और कोई द्रव्य चेतनामय नहीं है। संसारी जीव मोहनीय कर्म, ज्ञान वरणीय कर्म से भोग रूपी सुख-दुख का अनुभव करता है।

पंचायतीनोहरा : श्रमणसंघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि ने कहा कि देश में संस्कार पतन का दौर चल रहा है। हम पारंपरिक पद्धतियों को भूल कर भोगवाद की दौड़ में जा रहे है। भोगवादी संस्कृति का जहां विस्तार है, वहां समृद्धि होने पर भी सुख-शां‍ति और आनंद नहीं है।

सेक्टरचार स्थानक : उदयमुनि ने कहा कि आध्यात्म में अज्ञानता की छूट हो तो सभी अज्ञानी ही बने रहेंगे। परम ज्ञानी के वचन सदगुरु से सुनकर आत्मज्ञान हो जाए तो अच्छा है।

तीर्थयात्रा की तैयारी काे लेकर बैठक

श्रीमहावीर युवा मंच संस्थान द्वारा निकाली जाने वाली दक्षिण भारतीय तीर्थयात्र को लेकर शनिवार को बैठक हुई। अध्यक्ष लोकेश कोठारी ने बताया कि मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत की मौजूदगी में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से दिसंबर के अंतिम सप्ताह की तारीख प्रस्तावित की गई है।

केशवधाम पर भक्ति संध्या आज

केशवगुरु की स्मृति में रविवार शाम 8 से 10 बजे तक नवकार मंत्र जाप केशव गुरु भक्ति का आयोजन भूपालपुरा स्थित केशवधाम में होगा। संपत बापना ने बताया कि मोहनलाल बम्ब के मास खमण की तपस्या को लेकर आयोजन होगा। गौतम स्वामी जैन भक्ति मंडल के हिम्मत रांका द्वारा तैयार किए विशेष भजनों की प्रस्तुति होगी। गुरु भक्ति के लिए जितेन्द्र, विनोद चपलोत, सुनील मेहता, रजनी मेहता प्रमिला रांका प्रस्तुतियां देंगे।

णमोकार महामंत्र जाप्यानुष्ठान 25 से : तेलीवाड़ा स्थित बीसा हुमड़ भवन में 25 सितंबर को णमोकार महामंत्र जाप्यानुष्ठान की शुरुआत होगी। आयोजन 6 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 151 इंद्र-इंद्राणियों द्वारा महाशांतिधारा और पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।