पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन मिलते ही परमाणु बिजलीघर का काम शुरू

जमीन मिलते ही परमाणु बिजलीघर का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। न्यूक्लियरपावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी परमाणु बिजलीघर के अधिशासी निदेशक रोहित बनर्जी ने शनिवार को कहा कि बांसवाड़ा में जमीन मिलते ही परमाणु बिजलीघर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बनर्जी मुंबई से एक दिन के दौरे पर शनिवार को आए थे। बाद में रात को वे उदयपुर प्रस्थान कर गए। उन्होंने 2800 मेगावाट क्षमता के माही न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए तयशुदा भूमि का महाराणा प्रताप सेतु से अवलोकन किया। माही बेकवाटर का विहंगम नजारा देखकर पानी की उपलब्धता पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने पावर प्लांट के चीफ प्रोजेक्टर इंजीनियर रंजय शरण से माही बेकवाटर का पानी प्लांट तक ले जाने की जानकारी ली।