पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांदी 40,000 से नीचे आई, 900 रुपए टूटी

चांदी 40,000 से नीचे आई, 900 रुपए टूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्विकनरमी के बीच स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी 900 रुपए और मंदी होकर 40,000 रुपए प्रति किलो से नीचे गई। चांदी (999) 39,700 रुपए तथा चांदी रिफाइन 39,600 रुपए पर थमी। सोना स्टैंडर्ड भी 80 रुपए टूट गया। इसके भाव 26,980 रुपए प्रति 10 ग्राम बोले गए। दूसरी ओर जेवराती सोना एवं चांदी कलदार के भाव स्थिर रहे। भाव :- चांदी (999) 39,700, चांदी रिफाइन 39,200 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 26,800 रुपए, सोना जेवराती 25,500 रुपए, वापसी 24,900 रुपए प्रति 10 ग्राम।

उदयपुर:चांदीटंच 39600 चांदी चौरसा 39700 प्रति किग्रा। सोना नया (999) 26980, सोना (23 कैरेट) 26370, सोना जेवराती (22 कैरेट) 25,360 रुपए।