स्टेट में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
स्टेट में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
उदयपुर.59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में उदयपुर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। इनमें बीएन स्कूल में संचालित साई के डे-बोर्डिंग स्कीम में प्रशिक्षण लेने वाले गौरव सिंह ने 6 पदक, नेहा कुमावत ने 4 पदक और गर्विता आमेटा भूमिका पालीवाल ने 2-2 पदक जिम्नास्टिक में हासिल किए। वहीं रामावि स्कूल सविना के महेंद्र गमेती ने जूडो में कांस्य, सेंट्रल एकेडमी सरदारपुरा के भवेश ने जूडो में कांस्य पदक हासिल किया।
पांचखिलाड़ियों का स्टेट प्रतियोगिताओं में चयन: राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों से पांच खिलाड़ियों का चयन उदयपुर टीम के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-17 तैराकी के लिए योशिता व्यास अंडर-14 के लिए हिया व्यास (सेंट मेरिज), अंडर-14 जिम्नास्टिक के लिए हेजल पालीवाल साक्षी गोस्वामी (सेंट मेरिज) और बैडमिंटन के लिए रागिनी जोशी (स्वामी स्कूल) का चयन किया गया है। इधर, राउमावि करणपुर, श्रीगंगानगर में आयोजित 19 आयु वर्ग राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दिव्य भाणावत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। दूसरी ओर मॉडल पब्लिक स्कूल ढीकली के 11 खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर स्टेट के लिए चयन किया गया है।
जिलाएथलेटिक्स 29 से: शिक्षाविभाग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से गांधी ग्राउंड पर किया जाएगा। भाग लेने वाली टीमें 28 सितंबर को शाम 4 बजे तक अपना पंजीयन करा सकती है।