पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रन फॉर हार्ट में दिल से दौड़े शहरवासी

रन फॉर हार्ट में दिल से दौड़े शहरवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | विश्वहृदय दिवस के मौके पर रविवार को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल एवं हिंदुस्तान जिंक (वेदांता) के सहयोग से ‘रन फॉर हार्ट’ मैराथन में शहरवासियों ने खूब उत्साह दिखाया। मैराथन की शुरुआत राजीव गांधी पार्क से हुई, जो महाकाल मंदिर चौराहा से वापस पार्क पर संपन्न हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ महिला-पुरुष और सीनियर सिटीजन शामिल हुए। सुबह सात बजे हॉस्पिटल के सीईओ एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. वल्लभ पारिख, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित खंडेलवाल एवं डाॅ. आनंद झा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. खंडेलवाल सीईओ डॉ. झा ने बताया कि आयोजन का मकसद समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है।

येरहे परिणाम : पुरुषवर्ग में चंपालाल खराड़ी, दिनेश खराड़ी, मन्नालाल खेरवाड़ा, महिला वर्ग में रोशनी ज्योति, नेहा कानावत आंचल धाकड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। बच्चों में प्रथम गणपत लाल धवर, ललिता व्यास, द्वितीय दीनदयाल मीणा, मीनाक्षी प्रजापत तृतीय लक्ष्यराज एवं रक्षा पुजारी रहे। सीनियर सिटीजन वर्ग में दिलीप कुमार वागल, राम सिंह राठौड़, अनूप सिंह झाला ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

निशुल्क हृदय रोग परामर्श आज

विश्वहृदय दिवस पर मानबाई मुरडिया एवं शांति राज हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर लगेगा। इसमें आरएनटी मेडिकल कॉलेज के डॉ. कपिल भार्गव डॉ. गजेंद्र जोशी सेवाएं देंगे। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर टेस्ट निशुल्क रहेगा।

रन फार हॅार्ट हदय दिवस पर राजीव गांधी पार्क से हुई मैराथन में दौड़ते शहरवासी। भास्कर